कर्णप्रयाग डिग्री कॉलेज वार्षिकोत्सव का भव्य आगाज़, जनप्रतिनिधियों ने की विकास की बड़ी घोषणाएं

कर्णप्रयाग : डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली छात्र संघ समारोह एवं वार्षिकोत्सव 2025-26 का आज विधिवत उदघाटन समारोह कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, कर्णप्रयाग नगरपालिका के अध्यक्ष गणेश शाह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामअवतार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया 

वार्षिकोत्सव में पहुचे लोक गायक विवेक नौटियाल का कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 राम अवतार सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने अपनी विधायक निधि से दिए गए महाविद्यालय को जनरेटर सेट का उदघाटन किया । कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति दी गई । वार्षिकोत्सव में लोक गायक विवेक नौटियाल ने एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर छात्रों को डांस करने पर मजबूर कर दिया ।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र संघ प्रभारी डॉ0 भाल चंद्र नेगी एवं अन्य प्राध्यकों डॉ एम. एस कंडारी, डॉ अखिलेश कुकरेती डॉ रमेश चंद्र भट्ट एवं डॉ हरीश चंद्र रतूड़ी एवं छात्रा संघ पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ वेणीराम अन्थवाल ने किया कार्यक्रम में डॉ वी. पी भट्ट, डॉ मदन लाल शर्मा, डॉ कविता पाठक, डॉ चंद्रावती टम्टा डॉ कीर्तिरंम डंगवाल, दीप सिंह डॉ चंद्रमोहन जनस्वान, डॉ मृगांक मलासी, हिनानौटियाल, स्वाति सुंदरियाल, डॉ कमलेश लोहनी, कमल किशोर द्विवेदी, श्री जगदीश सिंह रावत मुकेश कंडारी एवं छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुनील सिंह, उपाध्यक्ष आंचल थपलियाल एवं महासचिव अंकित सिंह एवं सभी छात्र/छात्राएं, सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने महाविद्यालय विकास के लिए साढे चार लाख रुपये की घोषणा की है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने पच्चास हजार लीटर पानी का ओबर हैड टैंक महाविद्यालय मे बनाने की घोषणा एंव साथ महाविद्यालय मे 1 सफाई कर्मी की नियुक्त करने एंव दो अतिरिक्त कक्ष बनाने की धोषणा की, नगर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह ने महाविद्यालय के सहयोग के लिए ग्यारह हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *