चमोली : मंगलवार 14 अप्रैल के दिन दिल्ली में आयोजित संसद भवन में डॉ. बी. आर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में देशभर से विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संसद में भाषण देने के लिए चयनित किया गया था । जिसमे देशभर के 36 छात्र छात्राओं का चयन हुआ था, जिसमें इस वर्ष उत्तराखण्ड से एक छात्रा महक अंसारी का चयन हुआ था महक महक अंसारी कर्णप्रयाग जीजीआईसी की छात्रा है और मूल रूप से कर्णप्रयाग (चमोली) की निवासी है ।
जीजीआईसी की छात्रा महक अंसारी ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बी० आरo अंबेडकर के जीवन पर गढ़वाली भाषा में पहाड़ की पारंपरिक वेशभूषा में भाषण दिया, जिसकी जनता और संसदीय नेताओं द्वारा काफी सराहना की गई। महक अंसारी के भाषण की उत्तराखण्ड गढ़वाल के लोकसभा सांसद अनिल बलूनी तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सराहना और प्रशंसा की गई।
महक अंसारी कर्णप्रयाग में सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा हैं, महक अंसारी ने अपने पिता मोहम्मद अफसर अंसारी के निधन के बाद ,आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पढ़ाई जारी रखी। उनकी माता संजीदा बेगम एक ग्रहणी हैं इसके बाद भी उन्होंने साहस कर उनके साथ दिल्ली के संसद कार्यक्रम में गईं । और उनका मार्गदर्शन किया।
उनके बड़े भाई, सैफ अंसारी, एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं और परिवार का खर्च उठाते हैं। उनके दूसरे भाई, शादमान अंसारी, ने हाल ही में रसायन विज्ञान में एम.एससी. पूरी की है, दोनों भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने भाषण की तैयारी में उनकी मदद की। महक ने इस अवसर पर हमारे राज्य का नाम रोशन किया। हम महक अंसारी की इस उपलब्धि पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने उनके इस कार्य की प्रसंशा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
कर्णप्रयाग की बेटी महक अंसारी ने दिल्ली संसद में किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन
