भालू के हमले से महिला बुरी तरह हुई घायल

थराली विधानसभा के बूंगा गांव में गुरुवार को चारापत्ती लेने जंगल गयी महिला पर भालू ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया , महिला के शोर से आसपास के लोग वहाँ पहुचे तब जाकर भालू वहां से भागा, सूचना पर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने घायल महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुचाया, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी महिला की सुध लेने अस्पताल पहुचे और घायल महिला के परिजनों को आर्थिक मदद दी, डॉक्टरों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया, एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को कुलसारी हेलीपेड पहुचाया गया । जहां से घायल महिला को एम्बुलेंस से हायर एयरलिफ्ट किया गया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *