कर्णप्रयाग : ब्यापारी से साइबर ठगी का मामला, पेंसिल के कारोबार में मुनाफे का लालच देकर दुकानदार को लगाया 1.22 लाख का चूना

कर्णप्रयाग

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां अपर बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले 27 वर्षीय मुहम्मद अनवर से पेंसिल का कारोबार कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 1 लाख 22 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि ठगों ने उन्हें कारोबार में मुनाफा दिलाने के नाम पर लालच दिया और इसके बाद अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर भुगतान करवाया। जब काफी समय बीतने के बाद भी कारोबार शुरू नहीं हुआ और न ही किसी तरह का लाभ मिला, तो अनवर को अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। जिसके बाद अब पीड़ित अनवर अपने पिता के साथ मिलकर मदद के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है ।

कर्णप्रयाग में हुई साइबर ठगी की यह घटना 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान साइबर ठगों ने पेंसिल के कारोबार से जुड़ा झांसा देकर मुहम्मद अनवर को अपने विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर उनसे भुगतान कराया गया। कारोबार से कमाई होने की उम्मीद में अनवर ने साइबर ठगों के कहने पर कुल 1 लाख 22 हजार रुपये भेज दिए। हालांकि, इसके बदले उन्हें न तो कोई कारोबार मिला और न ही किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि शुरू हुई। मुहम्मद अनवर कर्णप्रयाग के अपर बाजार में जनरल स्टोर चलाकर अपना परिवार चलाते हैं। साइबर ठगों ने पेंसिल के कारोबार के नाम पर उनसे संपर्क किया गया और उन्हें इस काम से अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया गया। कारोबार की उम्मीद में मुहम्मद अनवर ने ठगों द्वारा भेजे गए अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर दिया।

लेकिन पैसे भेजने के बाद भी जब उन्हें कारोबार से संबंधित कोई ठोस जानकारी नहीं मिली और न ही वादा किया गया काम शुरू हुआ, तो उन्हें संदेह होने लगा। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं और उनकी 1 लाख 22 हजार रुपये की रकम ठगी जा चुकी है ।

अपने साथ हुई ठगी के बाद मुहम्मद अनवर अब अपने पिता के साथ थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों का पता चल सकेगा और उनकी मेहनत की कमाई वापस मिलने की संभावना बनेगी। पुलिस ने बताया कि मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
हालांकि, साइबर ठगी के इस मामले में आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है। अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से किए गए भुगतानों की जांच और डिजिटल लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर ठगी में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा सकता है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की पहचान कर पाती है या नहीं और पीड़ित की रकम वापस दिलाने में कितनी सफलता मिलती है।

इस घटना ने एक बार फिर साइबर ठगों के नए-नए तरीकों को लेकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। ठग लोगों को कारोबार, निवेश और अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से भुगतान करवाकर उनसे रकम ऐंठ लेते हैं। कई बार पीड़ित को तब तक ठगी का एहसास नहीं होता, जब तक उसे वादे के मुताबिक कोई काम या लाभ नहीं मिलता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *