“मेंहदी के रंगों में झलका ‘महिला सशक्तिकरण’: कर्णप्रयाग पीजी कॉलेज की प्रतियोगिता में छात्राओं का दमदार प्रदर्शन, शालिनी ने मारी बाजी”

  • कर्णप्रयाग : शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) राम अवतार सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर आयोजित प्रतियोगिता की शुभकामना दी मेंहदी प्रतियोगिता को श्रीमती प्रमिला एवं डॉ सीमा पोखरियाल द्वारा संपन्न कराया गया।प्रतियोगिता में हिन्दी विभाग से डॉ राधा रावत, राजनीति विभाग से डॉ कविता पाठक एवं संस्कृत विभाग से डॉ चंद्रावती टमटा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया ।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिलाओं की बहुआयामी भागीदारी पर प्रभावशाली ढंग से कई डिजाइन प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में शालिनी मनराल बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, आंचल थपलियाल चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा संध्या रावत चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर , महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *