कर्णप्रयाग
बद्रीनाथ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर चमोली पुलिस लगातार कार्य कर रही है , कर्णप्रयाग थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर कर्णप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत कमेडा से लेकर सोनला तक पुलिस तैनात कर दी गयी है ।

यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के किये कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में अन्य जिलों से सुरक्षा कर्मीयों की ड्यूटी लगायी गयी है । जिनमे पुलिस, पीआरडी, और होमगार्ड को मिलाकर कुल 55 सुरक्षाकर्मी शामिल है । कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि पंचपुलिया से लेकर उमा लॉज तक मार्ग संकरा होने के चलते जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को शब्जी मंडी परिसर में शिफ्ट करने के किये उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग से वार्ता की जाएगी । उन्होंने नगर क्षेत्र के ब्यापारियों से भी अपील की है कि सभी लोग अपने वाहनों को पार्किंगों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें। और सड़क किनारे कोई भी ब्यापारी सड़क पर अपना सामान न रखे । ताकि यातायात बाधित न होने पाए । अप्पर बाजार में अस्पताल के समीप सड़क पर सवारियों को उतारने वाले वाहन चालकों से कोतवाल विनोद थपलियाल ने अपील की कि अस्पताल के ठीक नीचे सड़क पर सवारियां उतारने से भी जाम लगने की बात सामने आयी है इसलिए वाहन चालक अन्यत्र सवारियों को उतारे जिससे सड़क पर जाम न लगने पाए। यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से कोतवाल विनोद थपलियाल ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। यदि कोई भी यातयात के नियमो की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। श्रद्धालुओं की सेवा में चमोली पुलिस हर पल तत्पर है ।
