चमोली
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चमोली पुलिस का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। जनपद चमोली में तैनात पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को उनके उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया।
डीएसपी त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने अपनी तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसेवा और विषम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अद्भुत मिसाल पेश की है। उनके इसी समर्पण को देखते हुए राज्य स्तर पर उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया।
