उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के अवसर पर उद्यान विभाग चमोली द्वारा
उद्यान सचल दल कर्णप्रयाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शिरकत कर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने कहा हरेला पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है। हमारा कर्तव्य है कि हम न सिर्फ पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने और बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करें। पर्यावरण को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं ।
हरेला महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों व स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए सामूहिक रूप से पौधरोपण का संकल्प लिया। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोडी, भाजपा महिला मौर्चा कर्णप्रयाग नगर अध्यक्ष मधु रावत, आलम पंवार, कांता रावत, आदि मौजूद थे ।
