गैरसैंण : विश्व पर्यावरण दिवस पर लोहबा रेंज की अनूठी पहल, वृक्षारोपण और जन जागरूकता के माध्यम से दिया जल , जमीन और जंगलों को बचाने का सन्देश

गैरसैंण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चमोली जनपद के गैरसैंण स्थित लोहवा रेंज द्वारा व्यापक पौध रोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में रेंज कार्यालय, न्यायालय परिसर और तहसील परिसर गैरसैंण में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रैली भी निकाली गई।

गैरसैंण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहवा रेंज की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंज कार्यालय परिसर, न्यायालय परिसर और तहसील परिसर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, नगर पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली रेंज कार्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, नगर पंचायत कार्यालय और तहसील परिसर तक पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छता और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। वन विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाते रहेंगे ताकि हरित और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर सभाषद दयाल सिंह , मंगल नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, अरूण कुमार अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत गैरसैण, ईओ अवतार सिंह रावत एवं समस्त अनुभाग अधिकारी एवं वन बीट अधिकारी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *