अनूप नेगी सर्वसम्मति से चुने गए चमोली जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलने के बाद अनूप सिंह नेगी बोले— सभी को साथ लेकर करेंगे काम

चमोली
कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में आज चमोली जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर पर ब्लॉक प्रमुख संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देने तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चमोली जिला प्रमुख संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सहमति जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने सभी ब्लॉक प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पंचायतों के चौमुखी विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनका समाधान सभी को साथ लेकर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *