कर्णप्रयाग
शुक्रवार 08 मई 2026 को डायल 112 के माध्यम से चमोली पुलिस को अनुराग भंडारी निवासी ग्राम पनाई गौचर ने सूचना दी कि कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास एक वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर गौचर की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए वाहन की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने पंचपुलिया से आगे गौचर की ओर वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन चालक तथा वाहन में मौजूद अन्य ब्यक्ति शराब के नशे में पाए गए। बताया गया कि चालक की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से वाहन चलाने की स्थिति में भी नहीं था और सड़क पर अन्य यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था।
मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया। वहीं दूसरे युवक को सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में उत्पात मचाने पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।।
