कर्णप्रयाग
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा संचालित दूरस्थ शिक्षा के अध्ययन केन्द्र -17030 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) मे स्नातक स्तर पर बी ए/बी काम/बी एस सी के शिक्षार्थीयों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) राम अवतार सिंह,डॉ एम एस कण्डारी एंव उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र निदेशक डॉ आर सी भट्ट, सहायक क्षेत्रीय निदेशक सुश्री प्रियंका लोहनी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ आर सी भट्ट ने प्राध्यापको एंव छात्र- छात्राओ का स्वागत करते हुए शिक्षार्थीयों को विस्तृत जानकारी दी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के समय प्रत्येक छात्र एंव छात्रा समय अपनी एबीसीडी आई डी बनाते विशेष ध्यान दे, जो नाम आधार नबंर मे ही वही नाम आई डी मे भी होना चाहिए। विषयो को चुनते समय सही संयोजन का चयन करे , प्रत्येक सेमेस्टर मे 120 कैडेट पूर्ण करना अनिवार्य है।मुख्य विषय तीन होगें जो 4 केडिट के होगें इनके साथ मेजर विषय एंव स्किल्स एईसीसी वोकेशनल कोर्स के विषय लिये जायेगें प्रत्येक विषय अलग अलग कैडेट्स का होगा। प्रत्येक सेमेस्टर के अन्त मे आनलाइन सत्रीय कार्य 30 अंक का होगा 70 अंक की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।
साथ ही अध्ययन केन्द्र द्वारा आयोजित की जाने वाले परामर्श सत्र मे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी पाण्डेय ने छात्र एंव छात्राओ को तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि फार्म भरने समय आई त्रुटि को हम कैसे दूर करे।किस भी छात्र -छात्रा को यदि अपने विषय परिवर्तन करना हो तो एक फार्म भरने के एक माह के अन्तर्गत कर सकता है।आनलाइन सामग्री चाहिए तो इसके लिए अलग से विकल्प दिया गया है जो छात्र एंव छात्रा विकल्प को भेरेगा उन्ही को पुस्तके मिलेंगी। साथ छात्र एंव छात्राये अब अपनी दो कोर्स को एक साथ पूर्ण कर सकता है यदि छात्र एक कोर्स संस्थागत रूप मे कर रहा है तो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दूरस्थ अध्ययन प्रणाली से दुसरा कोर्स पूर्ण कर सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ )राम अवतार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र एंव छात्राओ को विश्वविद्यालय/क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी परामर्श सत्रों मे अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो आपकी शिक्षा आपकी डिग्री आपके आगे का भविष्य का निर्माण करती है।अपने अध्ययन का आधे मे ना छोडे इस पूर्ण करे।सहायक समन्वयक डॉ एम एस कण्डारी ने छात्र एंव छात्राओ को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली एंव परीक्षा प्रणाली समय- सारणी की विस्तृत जानकारी दी। डॉ राधा रावत हिन्दी विषय के परामर्श सत्र की जानकारी दी डॉ मृगांक मलासी संस्कृत विषय के बारे मे डॉ वी आर अंन्थवाल ने इतिहास,डॉ कीर्तिराम डंगवाल ने राजनीति विज्ञान,डॉ शालिनी सैनी ने अर्थ शास्त्र एंव डॉ दिशा शर्मा ने अंग्रेजी विषय की जानकारी दी।इस अवसर पर डॉ राधा रावत,डॉ चन्द्रावती टम्टा,डॉ वी आर अंन्थवाल डॉ एच सी रतूड़ी डॉ दीप सिंह, डॉ कीर्तिराम डंगवाल श्री उमेश पुरोहितश्री सन्तोष ढौंडियाल, श्री आर के पुरोहित सहित बडी संख्या मे छात्र छात्राये दीक्षारम्भ कार्यक्र मे उपस्थित थे।
