पुलिस-एसओजी का संयुक्त अभियान, बिख़ौती कर्ण महोत्सव में पहुंचे लोगों को किया साइबर ठगी से किया सावधान

चमोली : कर्णप्रयाग में नगर पालिका द्वारा आयोजित बिखौती कर्ण महोत्सव के तीसरे दिन चमोली पुलिस और एसओजी ने सँयुक्त रूप से साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सुरक्षा का संदेश देते हुए महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। फायर सर्विस की सुदाक्षी एवं रश्मि ने मंच संभालते हुए महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के ऐसे प्रभावी दांव-पेंच सिखाए, जिनसे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। उनके लाइव डेमो ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया।

वहीं साइबर सेल के जवानों ने लोगों को साइबर ठगों के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-सी लापरवाही से बैंक खाते खाली हो सकते हैं और कैसे सतर्क रहकर इन अपराधों से बचा जा सकता है। लोगों को साफ संदेश दिया गया—“OTP, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें, नहीं तो ठगी तय है!” इस दौरान पुलिस टीम ने मेले में आए लोगों को साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी और बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराकर नुकसान को रोका जा सकता है। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर आमजन को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सभाषद संपूर्णानंद डिमरी, हरीश सती, चेतन मनोडी, बृजेश बिष्ट, पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *