गोपेश्वर नर्सिंग कॉलेज में फायर मॉक ड्रिल: आग से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

गोपेश्वर:  अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपेश्वर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) करने तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग से बचाव के उपायों, गैस सिलेंडर और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *