उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आने वाली आपदा के दौरान राहत एवं बचाव के कार्यो को लेकर एसडीआरएफ के द्वारा कर्णप्रयाग डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं को मॉक अभ्यास कराया जा रहा है। बुधवार को कर्णप्रयाग डिग्री कालेज में एसडीआरएफ के जवानों ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों की बाते बताई और अभ्यास भी कराया , छात्रों का कहना है कि अब हम आपदा के दौरान घायल हुए लोगो को कम समय मे रेस्क्यू कर सकते है। उत्तराखंड का चमोली जिला आपदा की दृष्टि से बेहद ही संवेदनशील है । चाहे वनाग्नि हो या दैवीय आपदा , या फिर सड़क दुर्घटना किसी भी आपदा से निपटने के किये एसडीआरएफ के द्वारा कर्णप्रयाग के डिग्री कालेज में छात्र छात्राओं को मॉक अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान एसडीआरएफ के द्वारा रिवर क्रॉसिंग, प्राथमिक उपचार, बेकल्पिक स्ट्रेचर, ब्लड रोकने के तरीके , आदि के डेमोस्ट्रेशन और अभ्यास कराया गया , ताकि कालेज के छात्र कही भी आपदा आने पर राहत एवं बचाव कार्यों को शुरू कर सके, इस दौरान कालेज के छात्रों ने रिवर क्रॉसिंग कर खुद को आपदा से निपटने के लिए एकदम फिट बताया ।
एसडीआरएफ ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को सिखाये आपदा से निपटने के गुर
