रिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज; सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान जारी

देहरादून, 24 मार्च । उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में साेमवार की रात कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान माैत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपिताें को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां घायल युवक दिव्यांशु जाटराना (22) की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने घायल को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान देर रात युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते 23 मार्च को दोनों गुटों में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपित युवराज कुमार (20), मधुर खंडेलवाल (19) और शिवम शर्मा (20) को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपित एक ही संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

One thought on “रिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज; सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *