चमोली : कुराड़ गांव में तारबाड़ में फंसा भालू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

चमोली। बदरीनाथ वन प्रभाग की मध्य पिंडर रेंज के अंतर्गत कुराड़ गांव में आज सुबह एक भालू तारबाड़ में फंस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह कुराड़ गांव में एक भालू तारबाड़ में फंस गया था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने भालू को तारबाड़ से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *