शनिवार को नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग की ओर आ रही तेज रफ्तार बाईक आमसौड़ में ( HR 36 AB 9525 ) अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गयी । घटना में वाहन में सवार वाहन चालक सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस द्वारा उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग लाया गया , पुलिस चौकी सिमली द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना में 21 वर्षीय जीत सैनी निवासी हरियाणा का बायां हाथ फेक्चर हो गया तो वाहन में सवार दूसरा ब्यक्ति कुलदीप कोठियाल (निवासी लंबगोड़ी थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग ) सिर, मुंह और पैर पर चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया , जिससे डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है । बताया जा रहा है ये लोग पोस्ट ऑफिस में कार्य करते थे ।
