देहरादून
मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए अगले 3 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत अन्य दो जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, मसूरी, ऋषिकेश और हल्द्वानी जैसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।”
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी: अगले 3 घंटों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का खतरा
