पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने पर महिला की दर्दनाक मौत

थराली तहशील के अंतर्गत गुरुवार को गडकोट गांव की 44 वर्षीय कमला देवी की चट्टान से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी है। महिला चारापत्ती लेने जंगल गयी थी । सूचना पर परिजनों ने घायल महिला को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से थराली अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया । पुलिस ने बताया कि महिला के शव को बरामद कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । वही महिला के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुराहाल है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *