पुलिस का कड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुविधा में बाधा डालने वालों पर जारी रहेगा ‘ऑपरेशन लगाम’

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम को प्रभावी बनाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आज पुलिस टीमों का गठन कर हरकी पैड़ी के घाटों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे भिक्षुकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगने और बदसलूकी करने की शिकायतों में लिप्त पाए गए।

पुलिस ने कुल 20 भिक्षुकों को पकड़कर उनके खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि तीर्थ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *