जुनून, जज्बा और अनुशासन के साथ निखर रहे पुलिस रिक्रूट्स, गोपेश्वर पुलिस लाइन में जोरों पर JTC प्रशिक्षण

गोपेश्वर
जनपद चमोली की रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर में नव नियुक्त आरक्षियों का एक माह का जे0टी0सी0 (प्रारम्भिक परिचयात्मक प्रशिक्षण) पूरे जोश, अनुशासन और कड़ी निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 23 मार्च 2026 से शुरू हुआ, जिसमें रिक्रूट्स को एक कुशल और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक (डीएमआई) उपनिरीक्षक ललित मोहन जखमोला के नेतृत्व में प्रशिक्षकों की टीम रिक्रूट्स को कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर परख रही है। प्रशिक्षण टीम में हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, विजय कुंवर और धन सिंह शामिल हैं, जो जवानों को हर पहलू में दक्ष बनाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान सुबह की परेड, ड्रिल, शारीरिक फिटनेस अभ्यास, अनुशासनात्मक गतिविधियों और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मैदान में कड़ी मेहनत करते रिक्रूट्स हर दिन खुद को पहले से अधिक मजबूत, तेज और सतर्क बना रहे हैं।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीम वर्क की भावना और दबाव में कार्य करने की दक्षता भी विकसित की जा रही है, जिससे वे भविष्य में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।
पुलिस विभाग का यह प्रयास न केवल रिक्रूट्स को शारीरिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत और जिम्मेदार नागरिक सुरक्षा प्रहरी के रूप में तैयार कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *