चमोली में “ऑपरेशन प्रहार” तेज: संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

चमोली : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद चमोली में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सड़कों पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। जगह-जगह बैरियर लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। पुलिस ने मौके पर ही नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जिले में बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग के साथ-साथ व्यापक सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को सक्रिय होने का मौका न मिले।
चमोली पुलिस का साफ संदेश है कि अब कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सीधा और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *