चमोली (कर्णप्रयाग)। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोखरी ब्लॉक के गिरसा गांव में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं गांव में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
शिविर के तहत आज कालेज के छात्र छात्राओं ने गांव के रास्तों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इसके साथ ही छात्रों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें शिविर के माध्यम से एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने को लेकर बातें बताई जा रही है। पठन-पाठन के साथ सामाजिक गतिविधियों के जरिए राष्ट्रहित में योगदान देने की सीख दी जा रही है।
एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रावती टम्टा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस दौरान छात्र छात्राओं को आर्थिक सर्वेक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने NSS गीत भी प्रस्तुत किया गया। और स्वच्छता को लेकर शपथ भी ली । कार्यक्रम के माध्यम से NSS स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में बड़ा बदलाव संभव है और स्वच्छ भारत के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार, डॉ. नेहा तिवारी, बद्रीश कुमार, हरपाल सिंह, विपिन, रिया थपलियाल, सौरभ रावत, रोहित कुमार , ग्रामीण आनन्द मिंगवाल, विजय प्रसाद, जयानंद सती, आशुतोष रावत, धीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे ।
पोखरी ब्लाक के गिरसा गांव में NSS शिविर: छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति व साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक
