जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी, प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय

देहरादून, उत्तराखंड | बड़ी खबर

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है। इस फैसले के बाद अब हर जिले की प्रशासनिक निगरानी और विकास कार्यों की जिम्मेदारी तय हो गई है।

नई सूची के अनुसार—

  • सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले का प्रभारी बनाया गया है।
  • गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और सुबोध उनियाल को देहरादून का प्रभार दिया गया है।
  • सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी और खजनदास को नैनीताल जिले की जिम्मेदारी मिली है।
  • मदन कौशिक को पौड़ी गढ़वाल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
  • भारत चौधरी को चमोली और चंपावत जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
  • प्रदीप बत्रा को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मंत्री राम सिंह केड़ा को बागेश्वर जिले का प्रभार मिला है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब संबंधित मंत्री अपने-अपने जिलों में योजनाओं की निगरानी, समीक्षा और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

माना जा रहा है कि इससे जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *