मंडल के काफल रेस्टोरेंट में भीषण आग, फायर सर्विस ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

चमोली : मंडल क्षेत्र स्थित काफल रेस्टोरेंट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना आज तड़के करीब 03:03 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को एक कॉलर के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने तेजी और सूझबूझ के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए फायर सर्विस के दो वाहनों को मौके पर लगाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
फायर टीम की तत्परता और कुशल कार्रवाई के चलते आग को आसपास फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस अभियान में डीवीआर नरेश सिंह, एफएम अनूप सिंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह एवं डब्ल्यूएफएम रश्मि ने सराहनीय भूमिका निभाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *