कर्णप्रयाग : डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एडूसेट कक्ष में डॉ.शिवानंद नौटियाल की पूण्य स्मृति पर उन्हें व्याख्यान के रूप में उन्हें याद किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. शिवानंद नौटियाल एक महान विभूति रहे हैं जिनका योगदान शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में अद्वितीय है।इस अवसर पर नंदा देवी राजजात समिति के सचिव भुवन नौटियाल उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि किस प्रकार कर्णप्रयाग के विधायक के रूप में और उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्रालय संभालते समय डॉ. शिवानंद नौटियाल ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लिए शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में महत्वपूर्ण कार्य किये।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वी.आर. अंथवाल ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. नौटियाल न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे बल्कि लोक संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए उन्होंने कई पुस्तकों के माध्यम से कार्य किया। गढ़वाल का इतिहास, गढ़वाल की लोक संस्कृति आदि पुस्तकों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण पर उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एस. कंडारी, डॉ. आर.सी. भट्ट एवं अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
डॉ. शिवानंद नौटियाल की पुण्यतिथि पर कर्णप्रयाग में व्याख्यान, शिक्षा और समाज सेवा में योगदान को किया याद
