मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा साकार: सिमली में 132 केवी सबस्टेशन हुआ ऊर्जीकृत, बद्रीनाथ तक बिजली व्यवस्था मजबूत

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 1089/2021 के अंतर्गत जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में विद्युत विभाग द्वारा सिमली स्थित 132 केवी सबस्टेशन में 3×20 एमवीए, 132/33 केवी ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है। इसके साथ ही नवनिर्मित 66 केवी डबल सर्किट सिमली–कर्णप्रयाग लाइन के माध्यम से इसे 120 किमी लंबी 66 केवी श्रीनगर–बद्रीनाथ लाइन से जोड़ दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक्सक्यूटिव इंजीनियर यूपीसीएल प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से चारधाम यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से वोल्टेज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। इससे विशेष रूप से श्री बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, सीमांत क्षेत्रों के वाइब्रेंट विलेज तथा सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों की अग्रिम चौकियों को गुणवत्तायुक्त और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री घोषणा की प्राथमिकताओं के अनुरूप इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया गया है। इस परियोजना के संचालन से न केवल धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *