चारधाम यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशाषन ने की मॉक ड्रिल, बस दुर्घटना की सूचना पर राहत बचाव टीम ने घायलों को बचाया

चमोली
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जनपद चमोली के अंतर्गत सात स्थानों पर चमोली जिला प्रशाषन के नेतृत्व में मॉकड्रिल की गई , कर्णप्रयाग तहशील के अंतर्गत हुई मॉक ड्रिल के दौरान प्रशाषन को गौचर के समीप कमेडा में बस दुर्घटना की सूचना मिली, जिस पर प्रशाषन की राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया और घटना में घायल हुए लोगो को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा ।
चारधाम यात्रा शुरू होने में बहुत कम समय शेष है । ऐसे में जिला प्रशाषन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है । जिला प्रशाषन चमोली द्वारा आज जनपद के सात स्थानों पर प्रशाषन द्वारा मॉक ड्रिल की गई , मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ़ , स्वास्थ्य विभाग, आईटीबीपी, पुलिस सहित अनेक विभाग के लोग मौजूद थे , मॉक ड्रिल के दौरान प्रशाषन की टीम को सूचना मिली कि एक बस बद्रीनाथ हाइवे पर कमेडा में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है । जिसमे कि 21 लोग सवार थे , प्रशाषन की टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुचकर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगो को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया, सड़क से नीचे खड़ी चट्टान होने के कारण राहत बचाव टीम के जवान रस्सी के सहारे खायी में उतरे , रेस्क्यू के दौरान प्रशाषन की राहत बचाव टीम को पता लगा कि बस में सवार 21 लोगो मे से 14 लोग सामान्य घायल है , तो 3 लोगो की हालात गम्भीर बनी है । जिनको कि तुरंत रेस्क्यू किया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया , व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया , घटना में लापता 4 लोगो की ढूंढ़खोज के लिए फिर ऑपरेशन चलाया गया जिनमे दो लोग मृत अवस्था मे पाए गए और दो लोगो के नदी में बह जाने की बात सामने आयी है । राहत और बचाव टीम द्वारा नदी में बहे दो लोगो की सर्चिंग शुरू की गयी काफी मशक्कत के बाद नदी की तेज धारा से दो लोगो को भी बचा लिया गया । उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि जिला प्रशाषन के निर्देश पर आज यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल की गई है , जिसमे पुलिस , स्वास्थ्य, राजस्व, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी , डीडीआरएफ सहित विभिन विभाग सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद थे , इसका उद्देश्य यही है कि यात्रा के दौरान अगर इस तरह की कोई अनहोनी हो जाय तो राहत बचाव के कार्यो को लेकर हम किस तरह से तैयार है इसको लेकर अभ्यास किया गया है । ताकि कम समय मे घटना में घायल हुए लोगो को बचाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *